नई दिल्ली, मई 26 -- UP K al ka mausam 27 may: मौसम के दो रंग यूपी में दिख रहे हैं। पूरब में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया तो दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में आसमान से आग बरस रही है। सीतापुर और गोंडा में सोमवार रात आफत बनकर आई आंधी के चलते हुए हादसों में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। दोपहर में बुंदेलखंड का बांदा का परा 47 के पार चला गया। अब अगले 48 घंटों में तेज तपिश से झुलस रहे जिलों में एक पश्चिमी विक्षोभ तूफानी हवा के साथ कहर बरपा सकता है। इसके साथ ही आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान गोरखपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आई आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। कई जिलों में कहर बरपा। कुछ जिलों में सौ की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें इस तूफान के कारण घंटों लेट हो गईं। ऐसे में ...