यूपी कल का मौसम 20 मई, तपेंगे कई जिले; 11 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मई 19 -- UP kal ka mausam: उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में मंगलवार को आसमान से मानों आग बरसी। बुंदेलखंड के बांदा में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सूबे के ज्यादातर शहरों में दो दिन भीषण तपिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार 20 मई को कई जिले तपेंगे। 11 जिलों के लिए भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्म पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इसके चलते विकिरणीय उष्मन (रेडिएशन) बढ़ने से प्रदेश के 21 प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग के लिए रेड वार्निंग और राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की है। राजधानी लखनऊ में भी मंगलवार को अधिकतम तापमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.