यूपी और हरियाणा से पटना जा रही छह लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
आरा, जुलाई 15 -- -सहायक उत्पाद आयुक्त के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, हड़कंप मचा आरा, हमारे संवाददाता। यूपी और हरियाणा से दो वाहनों से पटना जा रही छह लाख रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब आरा-बक्सर फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को जब्त की। इस दौरान मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों को देर शाम में जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम का नेतृत्व सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश ने की।
छापेमारी की प्रक्रिया यह कार्रवाई डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। सहायक आयुक्त मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली एक ट्रक एवं टेंपो द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर ले जाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.