औरैया, जनवरी 22 -- औरैया। उत्तर प्रदेश दिवस को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जूम मीटिंग के जरिए संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन को दिव्य और भव्य रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना सबसे अहम है, इसलिए सभी विभाग अपने-अपने स्टालों पर फ्लैक्स, बैनर और पम्पलेट के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रहे। साथ ही मोबाइल शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से की जाए। डीएम ने यह भी कहा कि जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा पंचायत सहायकों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र तथा अन्य लाभार्थियों को च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.