नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- दिल्ली के अस्पताल में चल रहा इलाज, सीएम ने शोक जताया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री 63 वर्षीय अनिल शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।शर्मा का राजनीतिक जीवन लंबा और सक्रिय रहा। वह चार बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत बसपा से की थी और बाद में भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2017 में शिकारपुर से भाजपा विधायक बनने के बाद उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली थी। यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे पूर्व मंत्री, दिल्ली में ली अंतिम सां...