यूपी और बिहार हो जाएं अलर्ट, फिर बढ़ रहा है पानी; गंडक नदी में हो रही हलचल
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- नेपाल में हाहाकार के बाद चिंता में आए बिहार और उत्तर प्रदेश को फिलहाल राहत मिलती दिख रही है। खबर है कि गंडक नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। साथ ही वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से भी पानी का बहाव कम हो गया है। खास बात है कि नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के सीमावर्ती इलाकों और पूर्वी उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया था। हालांकि, तेजी से गंडक नदी में घट रहे जलस्तर में एकबार फिर इजाफा दर्ज किया जा रहा है। खबर है कि देर रात देवघाट क्षेत्र में हुई बारिश के चलते वॉटर लेवल एक बार फिर बढ़ रहा है। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि इसका असर कितना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में मौजूद वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी का बहाव घटकर 81 हजार क्यूसेक पर आ गया है। खबर है कि एक और वजह ह है कि नेपाल की त्रिशू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.