नोएडा, जनवरी 30 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता जापान और यूपी के बीच निवेश एवं व्यावसायिक अवसरों के निर्माण, सांस्कृतिक, शैक्षिक और पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। इन्हीं कदमों को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को जापान का एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नोएडा पहुंचा। यहां प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर निवेश की संभावनाएं तलाशीं। अब अगस्त में 200 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल फिर नोएडा आएगा। जापान के यामानाशी प्रांत के उपराज्यपाल जुनिची इशिडोरा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-6 स्थित नोएडा के दफ्तर पहुंचा। प्राधिकरण में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत नोएडा की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने किया। जापान के यामानाशी प्रांत द्वारा उत्तर प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक जापान की प्रतिष्ठित कंपनियों और संगठनों का करीब 200 सदस्यीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.