लखनऊ, मार्च 18 -- -जल जीवन मिशन 2.0 से बदलेगा ग्रामीण जल प्रबंधनलखनऊ, विशेष संवाददाता।प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में बुधवार को एक अहम पहल हुई। जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 के तहत केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता मिशन के अगले चरण की औपचारिक शुरुआत है, जिसे हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिली है। यह एमओयू केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वर्चुअल उपस्थिति में संपन्न हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि 'हर घर नल से जल' के लक्ष्य को जमीन पर उतारने की दिशा में यह समझौता एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जलापूर्ति योजनाओं को और बेहतर योजना, समयबद्धता और परिणामों के साथ लागू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ ग्रामीण पर...