लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह दावा किया जा रहा था कि परीक्षा का प्रश्नपत्र लगभग 20 हजार रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से अभ्यर्थियों से पैसे लेकर प्रश्नपत्र देने का लालच दिया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित होनी है। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए भर्ती बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान 11 और 12 मार्च को ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.