संवाददाता, दिसम्बर 27 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहा एसआईआर का पहला चरण शुक्रवार को पूर्ण हो गया, जिसके तहत मेरठ जिले के करीब 6.69 लाख वोटर का नाम कटना तय है। सबसे अधिक करीब 1.55 लाख वोटर का नाम मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कटने जा रहा है। वहीं 2.89 लाख वोटर को नोटिस जारी होगा। हालांकि आधिकारिक रिपोर्ट 31 दिसंबर को वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट प्रकाशन के साथ जारी होगा। मेरठ जिले में कुल 26,99,820 वोटर वर्तमान में हैं, जिसमें से 20.30 लाख से अधिक वोटर का ही एसआईआर पूर्ण हो सका। 6.69 लाख वोटर का एसआईआर फार्म किसी न किसी कारण से नहीं भरा गया, जिसमें सबसे अधिक 3.12 लाख वोटर को शिफ्टेड माना गया है। वहीं 1.81 लाख से अधिक वोटर अनुपस्थित मिले। करीब 89 हजार वोटर मृत मिले हैं। करीब 39 हजार वोटर डुप्लीकेट मिले। अनुमानित आंकड़ों के अनुसार मेर...