भदोही, मार्च 15 -- भदोही, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा की परीक्षा जिले में सकुशल रविवार को सम्पन्न हो गई। छह परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में दो दिनों में कुल 2648 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जबकि 6952 ने दिमागी कसरत किया। उधर, डीएम शैलेष कुमार एवं नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उक्त परीक्षा को करवाया गया है। जिले में भी परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों में सम्पन्न हुई। प्रत्येक पाली में 24 सौ अभ्यर्थियों समेत कुल 96 सौ आवेदक परीक्षा में सम्मलित होने थे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.