गोपालगंज, मार्च 19 -- बरौली। एक संवाददाता नगर के खेल मैदान में चल रहे गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को मणिपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी 11 को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच की शुरुआत से ही मणिपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। खेल के 8वें मिनट में पहला गोल कर टीम ने बढ़त बना ली। इसके बाद 11वें, 14वें, 20वें और 40वें मिनट में लगातार गोल दागकर यूपी 11 की टीम को पूरी तरह दबाव में ला दिया। यूपी 11 के खिलाड़ियों ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन मणिपुर की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उनके सभी प्रयास विफल रहे। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन अध्यक्ष अमिताभ यादव, सुरेश प्रसाद यादव, नैयर हुसैन, फैज अहमद, मुखिया सतेंद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दीपक गुप्ता व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.