नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव बेहद अहम हो गए हैं। इसे सत्ता का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। कहने को चुनाव केवल 11 सीटों के लिए है लेकिन इसका महत्व इसी से समझा जा सकता है कि खुद मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा की तरफ से कमान संभाली हुई है। कई जनसभाएं कर चुके हैं। भाजपा-सपा के बीच जोरआजमाइश इस कदर हुई है कि दर्जनों मंत्री, कई सांसद और सौ से ज्यादा विधायक कई दिनों से लगे हुए हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर इतना तेज हो गया है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अधिकारियों को जेल जाने की तैयारी रखने की चेतावनी तक दे दी है। 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती और उसी दिन रिजल्ट घोषित होगा। कुल 11 में से खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच और खंड शिक्षक निर्व...