यूपी एपीकॉन का आयोजन 26 सितंबर से
वाराणसी, सितम्बर 21 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के जनरल मेडिसिन विभाग की ओर से एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश चैप्टर के 43वें वार्षिक सम्मेलन 'यूपी एपीकॉन- 2026' का आयोजन 26 सितंबर से होगा। दो दिनी यह सम्मेलन रोहनिया स्थित लेमन ट्री एवं गोकुल धाम में आयोजित किया गया है। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया तथा यूपी एपीकॉन के अन्य विशिष्ट अतिथि एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में चिकित्सक एवं चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ जनरल मेडिसिन से संबंधित विभिन्न अकादमिक एवं पेशेवर विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.