नोएडा, नवम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। टेरर फंडिंग के मामले में यूपी एटीएस की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर कासना स्थित कंपनी पर छापा मारा। एटीएस की टीम ने यहां रखी किताबें और कुछ दस्तावेज खंगाले। इस बार स्थानीय पुलिस को भी छापेमारी की भनक नहीं लगी। यूपी एटीएस की टीम ने सात नवंबर को कासना की एक कंपनी से टेरर फंडिंग के मामले में फरहान नबी सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। इस कंपनी में धार्मिक समुदाय के बीच वैमनस्यता फैलाने वाली किताबों का प्रकाशन किया जाता था। इन किताबों को आयुर्वेदिक दवाइयों और आरओ की आड़ में बाहर भेजा जा रहा था। कंपनी के मालिक फरहान नबी सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद एटीएस की टीम लगातार इस कंपनी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। टीम ने बीते मंगलवार को इस कंपनी पर छापा मारा था। इसके बाद एक बार फिर मंगलवार को ही एटीएस की टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.