शामली, मार्च 22 -- यूपी एटीएस, आईबी और पुलिस की टीमों ने रविवार को शामली, मुजफ्फरनगर और देवबंद से एक मौलाना समेत तीन युवकों को अलग-अगल जगह से उठाया। पूछताछ के बाद मौलाना को छोड़ दिया गया है। जबकि एक युवक को गाजियाबाद पुलिस अपने साथ ले गई और मुजफ्फरनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मुजफरनगर में मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सम्भालहेड़ा में एटीएस और आईबी की टीम ने दबिश देकर एक युवक को उठाकर उससे घंटों पूछताछ की। जांच में युवक के मोबाइल से विवादित वीडियो मिली है जो उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। एटीएस और आईबी की टीम युवक से पूछताछ कर पुलिस के हवाले कर लौट गई। पुलिस ने आरोपी युवक शानू मलिक के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो डालने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- गायों की रक्षा ...