लखनऊ, अप्रैल 3 -- यूपी एसटीएफ को लखनऊ में बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने शु्क्रवार को चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साकिब उर्फ डेविल पुत्र शकील अहमद गिरोह का मुख्य सदस्य है। साकिब मेरठ जिले के थाना परीक्षितगढ़ ग्राम अगवानपुर का रहने वाला है। वह नाई का काम करता है। उसी की आड़ में आतंकी पाकिस्तान हैंडर के संपर्क में रहकर सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। एटीएस के अनुसार साकिब टेलीग्राम, सिग्नल, इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के अलग-अलग ग्रुपों से जुड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...