मुजफ्फरनगर, नवम्बर 23 -- यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित गांव अबदीपुर में पुरानी रंजिश के चलते सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। चार बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी 30 वर्षीय सुखविंदर अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के अबदीपुर गांव में रह रहे थे। रविवार शाम वह अपने घर के बाहर खड़े होकर गन्ने की ट्राली भरवा रहे थे। इसी दौरान चार बाइकों पर सवार होकर हमलावर वहां पहुंचे। इससे पहले कि सुखविंद...