आगरा, जून 20 -- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो नोएडा में कासगंज का मूंग का दलमा, कलाकंद और सोन पपड़ी विदेशी मेहमानों की जीभ का स्वाद बढ़ाएंगे। जिससे कासगंज के व्यंजनों को विदेशों तक से आर्डर मिलें और पहचान बढ़ेगी। उद्योग विभाग ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। यहां के व्यंजन उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के विशेष व्यंजनों के बीच अपने जायके का कमाल दिखाएंगे। राज्य के पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने और व्यापारिक रूप से आर्थिक लाभ दिलाने के लिए प्रदेश सरकार नोएडा में 25 से 29 सितंबर के बीच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो करने जा रही है। जिसमें कारोबारी जगत के तमाम देशों से विदेशी मेहमान भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजेंगे मूंग का दलमा, कलाकंद और सोन पपड़ी सरकार ने ओडीओसी योजना के तहत विशेष जिलों के विशेष व्यंजनों को इसमें उपस्थिति दर्...