कन्नौज, अगस्त 20 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले की पहचान दुनिया भर में मशहूर इत्र की खुशबू अब ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी बिखरेगी। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले ट्रेड शो में कन्नौज के इत्र, गट्टा समेत महिला उद्यमियों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिले से बड़ी संख्या में उद्यमी इसमें हिस्सा लेकर अपने उत्पादों को देश-विदेश के खरीदारों के सामने रखेंगे। ट्रेड शो में ओडीओपी के तहत कन्नौज के करीब 10 उद्यमियों ने स्टॉल बुक किए हैं। यहां कन्नौज के प्रमुख उत्पाद इत्र और गट्टा को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं हॉल-14 में कन्नौज के इत्र उद्यमियों में ब्रजेश कुशवाहा, अभय त्रिपाठी और अभिनय गुप्ता समेत अन्य उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इनके माध्यम से कन्नौज की पारंपरिक इत्...