झांसी, अगस्त 20 -- झांसी। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोयडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो में झांसी की बालूशाही दिखाई देगी। जिसके लिए झांसी के दो कारोबारी का चुनाव हो गया है। आगामी सितम्बर माह में ट्रेड शो होगा। जिसमें एक व्यंजन उत्पादों में झांसी की तरफ से स्वाद में बालूशाही मौजूदगी दर्ज कराएगी। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में झांसी के ओडीओसी व्यंजन बालूशाही का स्वाद भी मौजूद रहेगा। इस साल 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे ट्रेड शो में पहली बार ओडीओसी को एंट्री मिली है। ट्रेड शो में एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए झांसी के चयनित बालूशाही से संबंधित उद्यमी हिस्सा लेंगे. यह भी पढ़ें- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में महकेगा कन्नौज का इत्रराज्य की योजना प्रदे...