यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाए शामली के गुड़, खांड और जैविक उत्पाद
शामली, सितम्बर 29 -- शामली। ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में शामली के स्वदेशी, ऑर्गेनिक और पारंपरिक उत्पादों को देश-विदेश के खरीदारों और व्यापारियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हॉल नंबर-11 में जिले के कश्यप गुड़ खांड उद्योग और सरोज ट्रेडर्स गांव मीमला के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ट्रेड शो में दोनों उद्यमों की ओर से देसी खांड, गुड़, शक्कर, राब, प्राकृतिक सिरका, बिना पॉलिश किए चावल, कोल्ड-प्रेस्ड सरसों का तेल, पशु आहार और खल सहित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। आयोजकों के अनुसार इन उत्पादों को देखने और खरीदारी की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टॉल पर पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी ट्रेड शो में बनारस के उत्पादों की धूम प्रो. योगेश कुमार के नेतृत्व में संचालित उद्यमों की ओर से पारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.