यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमके बरेली के उत्पाद, मिले विदेशी ऑर्डर
बरेली, अक्टूबर 1 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बरेली के उत्पादों ने विदेशी खरीदारों का ध्यान खींचा। जिले के 24 उद्यमियों ने जरी-जरदोजी, बांस-बेंत, रेजिन आर्ट, हैंडीक्राफ्ट, मिठाई और फार्मा उत्पादों के साथ ट्रेड शो में प्रतिभाग किया। जानकारों के अनुसार बरेली के उद्यमियों को जरी-जरदोजी के करीब दो करोड़, बांस-बेंत के डेढ़ करोड़, हैंडीक्राफ्ट व आर्ट के चार लाख और फार्मा क्षेत्र में 20 लाख रुपये के विदेशी ऑर्डर मिले। अंतिम दिन कई निर्यातकों ने विदेशी खरीदारों के साथ एमओयू भी साइन किए। बरेली के डीआईसी विकास यादव ने बताया कि ट्रेड शो में रूस, बेलारूस, उज्बेकिस्तान, सिंगापुर, ताईवान, जापान, इटली, तुर्की, अमेरिका और स्पेन समेत कई देशों के खरीदार पहुंचे। इस बार रूस के साथ ऑस्ट्रिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.