मुरादाबाद, जून 17 -- शहर के निर्यातक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर 25 सितंबर से आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हिस्सा लेने से जुड़ी तैयारियां शुरू करने जा रहे हैं। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बार इस मेले में बड़ी संख्या में विदेशी खरीदारों के पहुंचने की संभावना जाहिर की गई है जिसके दृष्टिगत मुरादाबाद के कई हस्तशिल्प निर्यातकों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए अपना प्रतिभाग सुनिश्चित कराने से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में हॉल संख्या 14 नए जबकि, 15 स्थापित निर्यातकों के लिए निर्धारित कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...