प्रयागराज, अगस्त 1 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन स्थल के रूप में केपी कॉलेज मैदान को अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे पहले परेड मैदान को प्रस्तावित किया गया था, लेकिन आवश्यक अनुमति नहीं मिलने के कारण कांग्रेस ने रणनीति बदलते हुए केपी कॉलेज मैदान का चयन किया। पार्टी के अनुसार, जिला प्रशासन से इस स्थल के लिए अनुमति भी मिल चुकी है।प्रयागराज में राहुल गांधी करेंगे छात्र संवाद इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली से आई पार्टी की विशेष टीम ने पिछले दिनों प्रयागराज के कई प्रमुख मैदानों का निरीक्षण किया था। परेड मैदान के लिए सेना और मेला प...