लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददातायूपी में आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए 410 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इससे प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी की जाएगी और बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान पर किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला हुआ।मुख्य सचिव ने बैठक में आपदा प्रबंधन संबंधित 31 परियोजनाओं को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाएं और बेहतर की जाएं। आपदा से बचाव संबंधी योजनाओं को समय से पूरी की जाएं। असमय आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के प्रति पूरी तैयारी रखी जाए, ताकि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही, बेमौसम बारिश के...