नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- यूपी में अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए 19 और 20 नवंबर को होने जा रही लिखित परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार को जारी कर दी गई। प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों के 81 केंद्रों पर 127571 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थी www.upessc.up.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। ध्यान रखें कि ये एडमिट कार्ड नहीं हैं। परीक्षा के लिए वैध एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से 15 नवंबर से से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। UPESSC assistant professor exam city direct link ...