लखनऊ, सितम्बर 20 -- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी आज केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग और निवेश का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। वह रविवार को गोमतीनगर 1090 चौराहा स्थित रेगालिया ग्रीन्स में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय इंडियन फूड एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि बड़े-बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में जिस प्रकार भव्य औद्योगिक प्रदर्शनियां दिखाई देती हैं, वैसा ही विश्वस्तरीय वातावरण आज लखनऊ में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के साथ-साथ मशीनरी, पैकेजिंग, ऑटोमेशन, कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स जैसी सुविधाओं को एक साथ लाना एक मजबूत और आधुनिक इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम की पहचान है। वहीं आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि ओडीओपी (वन डिस्...