मेरठ, मार्च 10 -- मुजफ्फरनगर की अहलावत क्रिकेट एकेडमी की खिलाड़ी खुशी राठी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। वह बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली अंडर-23 महिला क्रिकेट ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। खुशी राठी के चयन की खबर मिलते ही एकेडमी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने खुशी जाहिर की। इस उपलब्धि पर उनके मार्गदर्शक सतेंद्र सिंह प्रधान और कोच अनम राणा ने उन्हें बधाई दी। सतेंद्र सिंह प्रधान ने कहा कि खुशी राठी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। कोच अनम राणा ने भी खुशी राठी को शुभकामनाएं दीं। कहा कि वह एक मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने लगातार अभ्यास और समर्पण के बल पर यह सफलता प्राप्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...