मुरादाबाद, जून 18 -- जिले की आठ महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन यूपी अंडर-23 ट्रायल्स के लिए किया गया है। इससे शहर के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। डीएसए सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि अंडर 23 आयु वर्ग की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल्स का आयोजन कमला क्लब कानपुर में किया गया। आयोजन 21 जून को किया जाएगा। इसमें जिले से विदिशा, सानिया, प्रीति, प्राची गौर, शुभ चौधरी, गोल्डी, ईशा, अधि प्रजापति का ट्रायल्स के लिए चयन किया गया है। सभी खिलाड़ियों से रजिस्ट्रेशन स्लिप, आधार और डिजिटल मूल जन्म प्रमाण पत्र अ‌वश्य रूप से लाने के लिए कहा। ट्रायल्स सफेद किट और रेड बाल से खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...