मेरठ, दिसम्बर 11 -- बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए मेरठ की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में अभ्यास करने वाली जुड़वा बहनें जाह्नवी बालियान और ज्योति बालियान तथा पलक सिंह पायला का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। जाह्नवी बालियान लेफ्ट आर्म स्पिनर है और पिछले वर्ष भी यूपी की अंडर -19 टी 20 चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुकी हैं। ज्योति बालियान राइट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर है, वह बल्लेबाजी भी करती हैं। पलक सिंह पायला फिलहाल मुरादाबाद स्थित एमपीएस स्कूल में कोच दानिश मिर्जा से प्रशिक्षण ले रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.