यूपी अंडर-19 चयन शिविर के लिए प्रियंका निर्मल का चयन
कौशाम्बी, अगस्त 17 -- डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल करारी की छात्रा और रिजवी क्रिकेट अकादमी की क्रिकेटर प्रियंका निर्मल का उप्र अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के चयन शिविर के लिए चयन हुआ है। चयन शिविर 17 अगस्त से कानपुर के कमला क्लब ग्राउंड में आयोजित होगा। प्रियंका के चयन से विद्यालय और अकादमी में खुशी का माहौल है। प्रियंका ने बचपन से ही रिजवी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेकर खेल की तकनीक और बारीकियां सीखीं। कोच एवं मेंटर शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास व अनुशासन के दम पर उसने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। विभिन्न स्तरों पर प्रदर्शन और चयन प्रक्रिया के मानकों पर खरा उतरने के बाद उसे शिविर में जगह मिली है। डॉ. रिजवी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक एवं कौशाम्बी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने प्रियंका को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.