यूपी अंडर 17 बालिका क्रिकेट टीम की कोच होंगी बलिया की करिश्मा
बलिया, अप्रैल 17 -- बलिया। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के तहत अंडर 17 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता इस बार हरियाणा के रोहतक में आयोजित है। उत्तर प्रदेश की टीम के कोच की जिम्मेदारी इस वर्ष बलिया की करिश्मा वार्ष्णेय को दी गई है। करिश्मा बलिया के श्री शिव प्रसाद गुप्त इंटर कालेज टीका देवरी नगपुरा में बतौर फीजिकल एजुकेशन टीचर अपनी सेवाएं दे रही हैं। करिश्मा का शुरू से ही क्रिकेट में लगाव रहा है। करिश्मा इसी खेल में पिछले दो वर्ष तक अंडर 19 बालिका टीम की विजेता कोच रही हैं। एक बार करिश्मा वार्ष्णेय ने बतौर कोच यूपी को गोल्ड मेडल और एक बार सिल्वर मेडल दिलाया है। यह भी पढ़ें- माध्यमिक स्कूलों की चार बेटी हरियाणा में मचायेगी धमाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.