यूपी : बिजली निगम में ऐक्शन, 3 इंजीनियर- 5 SDO-14 जेई को चार्जशीट, घर-घर अभियान की तैयारी
संवाददाता, जून 13 -- UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बिजली निगम ऐक्शन मोड में हैं। कम राजस्व वसूली पर शहर में तैनात 14 जेई, पांच एसडीओ और तीन अधिशासी अभियंताओं को चार्जशीट दिया है। पिछले साल मई के मुकाबले इस साल राजस्व वसूली में पांच करोड़ रुपये की कमी के बाद निगम प्रबंधन ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही अब तय किया गया है कि एक लाख रुपए से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक लगातार राजस्व वसूली की जानकारी ले रहे हैं। गोरखपुर में इस साल मई महीने में पिछले साल के मुकाबले पांच करोड़ रुपये कम राजस्व की वसूली की गई। इस पर प्रबंधन ने नाराजगी जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.