नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक बारात में बग्गी वाले को रुपए देने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे पुलिसवालों को भीड़ की बदसलूकी और मारपीट का शिकार बनना पड़ा। आरोप है कि झगड़ा सुलझाने पहुंचे तीन पुलिसवालों पर लोगों ने हमला बोल दिया। उनके साथ धक्कामुक्की की और उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के दो कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे किसी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घटना, शाहजहांपुर के मदनपुर क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां सोमवार को हैदलपुर गांव में एक बारात आई थी। बारात में बग्गी वाले से रुपयों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि काम हो जाने के बाद बग्गीवाले को तय रुपए नहीं दिए जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.