यूपी : प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस को देख डर के मारे खुद को लगा ली आग, लड़की की दर्दनाक मौत
संवाददाता, जून 6 -- UP News : उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में पुलिस को देखकर डर गए एक प्रेमी युगल ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आनन-फानन में लकड़ी का गेट तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। उसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने दोनों को आगरा के एस एन मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, लड़का जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव में 18 साल की खुशी, अपनी मां के साथ रहती थी। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। खुशी गर्मियों की छुट्टी के चलते अपनी मां के साथ अपनी ननिहाल मैनपुरी चली गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.