नई दिल्ली, अगस्त 21 -- वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि वस्तु-सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने उत्तर प्रदेश में पान मसाला और तंबाकू के कारोबार में 185 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया। अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और बांदा जिलों में छह जगहों पर पान मसाला, सुगंधित जरदा और गुटखा बनाने के गुप्त कारोबार का भंडाफोड़ किया। 18 अगस्त की आधी रात के आसपास इन जगहों पर की गई तलाशी के दौरान 27 ऐसी पाउच पैकिंग मशीनें मिलीं, जिनकी जानकारी अधिकारियों को नहीं दी गई थी। इनमें सुगंधित जरदा की छह मशीनें, पान मसाला की नौ मशीनें और दोहरा/देसी गुटखा बनाने की 12 मशीनें शामिल थीं। इसके अलावा मिक्सिंग, सुपारी पीसने और सुखाने वाली मशीनें भी मिलीं।

बिना पैक किया हुआ पान मसाला जब्त कार्रवाई के दौरान 15 लाख से ज्याद...