यूपी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, अब 10 जून को जारी होगी वोटर लिस्ट
संवाददाता, अप्रैल 18 -- UP Panchayat Chunav : उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 22 अप्रैल की बजाए अब 10 जून को जारी होगी। प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को खत्म हो रहा है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की डेट बढ़ाए जाने के साथ ही माना जा रहा है कि यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव फिलहाल टल गए हैं। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट पहले 22 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली थी। मतदाता सूची प्रकाशत तिथि में बदलाव का सीधा असर पंचायत चुनाव की समयसीमा पर पड़ा है। कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनाव कराना अब संभव नहीं रह गया है। लिहाजा, उम्मीद जताई जा रही है कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इसके बाद ही नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शुरू ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.