यूपी : जमीन के झगड़े को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे; महिला समेत कई घायल
हिन्दुस्तान टीम, जून 3 -- UP News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खरसाल बबुईया गांव के खैरा टोला में मंगलवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुई इस हिंसक झड़प में एक महिला समेत छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुरा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया गया। घायलों में एक पक्ष के पिंटू कुशवाहा की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव की आबादी की जमीन पर पिंटू कुशवाहा का छप्पर रखा हुआ है। इसी जमीन को लेकर कुशवाहा परिवार और गांव के एक अन्य परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवादित भूमि को लेकर दूसरे पक्ष ने न्यायालय से स्थगन आदेश भी प्राप्त कर रखा है। मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.