यूपी : अफसरों को ऐसे मिलेगा LPG का सिलेंडर, 100% उपभोक्ताओं का हो रहा वेरिफिकेशन
संवाददाता, अप्रैल 23 -- UP News : ईरान-अमेरिका, इजरायल युद्ध के शुरू होने के बाद से यूपी के कई जिलों में एलपीजी सिलेंडरों को लेकर उपभोक्ताओं में बेचैनी देखी गई। हालात को देखते हुए प्रशासन ने कई कदम उठाए। कोशिश रही कि वास्तविक जरूरतमंदों को सिलेंडर मिलने में कोई दिक्कत न आए और किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या जमाखोरी को बढ़ावा न मिले। इसी क्रम में कई शहरों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुलर गैस) वाले उपभोक्ताओं से एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करने का भी अनुरोध किया गया। यह भी कहा गया कि जिन इलाकों में पीएनजी कनेक्शन हैं वहां के सभी लोग इस सुविधा का लाभ लें। इसके साथ ही गैस डिलीवरी के समय डीएसी नंबर यानी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) को भी अनिवार्य कर दिया गया है। इन सब व्यवस्थाओं के बीच यूपी के कुशीनगर में रसोई गैस व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने एक अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.