पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। अमरिया थाना क्षेत्र में भरा पचपेड़ा औद्योगिक हब में स्थित यूपीसीडा के साइट कार्यालय में घुसकर 12 अज्ञात लोगों द्वारा तीन प्रबंधकों के साथ मारपीट की गई। गोरखपुर निवासी परियोजना प्रबंधक आशीष कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज रिपोर्ट में आरोप है कि हमलावरों ने स्टाफ के साथ गाली-गलौज, मारपीट की और डायरेक्टर को बुलाने की धमकी दी। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे पूरे कार्यालय में दहशत फैल गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- कारखाने में तोड़फोड़ कर व्यापारी को लाठी-डंडे से पीटा गोरखपुर जिले के खोराबाद क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी यूपीसीडा के परियोजना प्रबंधक आशीष कुमार सिंह ...