पीलीभीत, मार्च 9 -- मझोला। अमरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकसित हो रहे उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय किरन आनंद ने भरा पचपेड़ा का निरीक्षण किया। यहां औद्योगिक हब को विकसित करने में तेजी से काम कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो भी काम हो सुरक्षा उपकरणों का ध्यान रखा जाए। औद्योगिक क्षेत्र भरा पचपेड़ा में निरीक्षण के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की गहन समीक्षा अधिकारियों ने की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सड़कों, नाली, जल निकासी व्यवस्था, अन्य आधारभूत संरचनाओं एवं चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को कहा गया है। अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.