हरदोई, जून 13 -- संडीला। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय किरण आनंद ने शनिवार को संडीला औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां चल रहे आधारभूत विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं और विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने सड़क, जल निकासी, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद विजय किरण आनंद ने उद्यमियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं, उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। ...