पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। अमरिया थाना क्षेत्र के भरा पचपेड़ा स्थित औद्योगिक हब में यूपीसीडा के साइट कार्यालय में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को अमरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी बरेली के निवासी हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है। इस मामले में परियोजना प्रबंधक की तहरीर पर 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गोरखपुर में खोराबार क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी यूपीसीडा के परियोजना प्रबंधक आशीष कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम को थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि पांच जून को भरापचपेड़ा स्थित यूपीसीडा साइट पर 12 अज्ञात लोगों ने कार्यालय में घुसकर संस्था के आरपीपी के प्रबंधक आसीम माजी, उप प्रबंधक आशीष कुमार और उनके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- यूपीसीडा...