फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के चयन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 जनवरी से 31 जनवरी तक आनलाइन की जाएगी। एसोसिएशन के जिला सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि जो भी क्रिकेट खिलाड़ी 2026-27 में अंडर 16,19,23 और रणजी ट्रॉफी के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हंै वह अपना आनलाइन पंजीकरण यूपीसीए की वेबसाइट पर करा सकते हैं। आनलाइन क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण करानेे लिए आधार कार्ड, हाईस्कूल मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र लगाना जरूरी है। आनलाइन पंजीकरण की रसीद निकलने के बाद कार्यालय में जमा कर अपना पंजीकरण कन्फर्म किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.