गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2026-27 में खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए अंतिम बार पोर्टल खोला गया है। पंजीकरण कराने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। 28 फरवरी से दो मार्च तक पोर्टल खुला रहेगा। जिन खिलाड़ियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास पंजीकरण कराने का अंतिम मौका है। यूपीसीए के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ी निर्धारित समय के अंदर पंजीकरण करा लें। पंजीकरण पोर्टल पर ऑनलाइन होगा, जिसका शुल्क गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में जाकर जमा किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए https://registration.upca.tv/login वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। शुल्क दो मार्च के बाद भी जमा किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...