हरदोई, अप्रैल 12 -- हरदोई, संवाददाता। यूपीसीए ट्रायल मैच के अंतर्गत हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-23 की तीन और सीनियर वर्ग की एक टीम का गठन कर आपसी मुकाबले कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में तीसरा मैच एचडीसीए ग्रीन और एचडीसीए सीनियर टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में एचडीसीए ग्रीन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 230 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनियर टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 146 रनों पर सिमट गई। इस तरह ग्रीन टीम ने मुकाबला 84 रनों से जीत लिया। मैच के दौरान एचडीसीए अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका कुलदीप यादव और मोहम्मद इस्माइल ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य सोनेन्द्र त्रिपाठी ने किया। प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.