कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित यूपीसीए अंडर-19 ट्रायल के पहले दिन कानपुर साउथ मैदान पर युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। करीब 180 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान चयनकर्ता राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और खेल समझ का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ी के प्रदर्शन को बारीकी से परखते हुए चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने पर जोर दिया। ट्रायल का अगला चरण मंगलवार को होगा। जिसमें शहर के शेष खिलाड़ी के साथ-साथ कानपुर देहात और कन्नौज के प्रतिभागी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.