यूपीसीए के अंडर-14 ट्रायल्स में 185 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
मेरठ, जून 27 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के तत्वावधान में शनिवार को करन क्रिकेट अकादमी के मैदान पर अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए। ट्रायल्स में मेरठ और आसपास के क्षेत्रों से आए कुल 185 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि ट्रायल्स में 72 बल्लेबाज, 17 विकेटकीपर, 36 स्पिन गेंदबाज और 60 मीडियम फास्ट गेंदबाज शामिल हुए। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग, फिटनेस और तकनीकी कौशल का मूल्यांकन किया। दिनभर चले ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। यूपीसीए के अधिकारियों ने बताया कि चयन पूरी तरह खिलाड़ियों के प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.