यूपीसीएल के अफसरों ने डेंजर जोन का निरीक्षण किया
विकासनगर, जुलाई 12 -- जौनसार-बावर में मानसून के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कमर कस ली है। रविवार को यूपीसीएल के मुख्य अभियंता ने कालसी ब्लॉक के संवेदनशील क्षेत्र का दौरा कर विद्युत लाइनों की सुरक्षा का जायजा लिया। मुख्य अभियंता जसवंत सिंह ने अपने दल के साथ कालसी, चापनू, साहिया और नाराया गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य तौर पर 33 केवी विद्युत लाइन का निरीक्षण किया। पहाड़ में अक्सर बरसात के समय भूस्खलन होने के कारण विद्युत पोल गिरने और तार टूटने की घटनाएं आम हैं, जिससे बिजली बाधित रहती है। इसे देखते हुए उन्होंने 'डेंजर जोन' में स्थित विद्युत पोलों की स्थिति की बारीकी से जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.